नैनीताल। डीएसए नैनीताल की ओर से आयोजित व भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल व केएमवीएन की ओर से प्रायोजित प्रथम अंतर विद्यालयी बालिका फुटबालल प्रतियोगिता का खिताब ऑल सेंट कॉलेज ने जीत लिया। फाइनल में ऑल सेंट कॉलेज बीएसएसवी रेड को 5-1 से हराया।
मुख्य अतिथि भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट और विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उभरती टीम का पुरस्कार सेंट जोन्स की टीम को दिया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर आयोजकों की सराहना की। मुकाबले में रेफरी मनोज बिष्ट गुड्डू रहे। वहां ऑल सेंट स्कूल की प्रधानाचार्य किरन जरमाया समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद