फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मधुमक्खियों के काटने से आठ लोग घायल

Thu, 05 Sep 2024 06:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। नौकुचियाताल मार्ग पर बुधवार शाम को शरारती तत्वों ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। छत्ते पर पत्थर लगने से मधुमक्खियों ने सड़क पर चल रहे आठ लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई और लोगों ने भाग कर खुद को बचाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के घायल मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे वह नौकुचियाताल की ओर जा रहे थे। तभी सड़क पर मधुमक्खियों ने उन पर और अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया। मोहित ने बताया उनके सिर और हाथ में चार जगह मधुमक्खी ने काटा। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले के आठ घायल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सभी का प्राथमिक इलाज कर छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें