फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अमेरिका जाने वालीं सभी डाक सेवाएं बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका जाने वाली सभी श्रेणियों की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं फिर से बहाल कर दी हैं। सरकार के फैसले के बाद 15 अक्तूबर से सुविधा दोबारा शुरू कर दी है। दो महीने बाद प्रतिबंध हटने से ग्राहकों को राहत मिलने के साथ ही विभाग को आय में भी बढ़ोतरी होनी तय है।
विज्ञापन

अगस्त में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से भारत पर दोगुना टैरिफ लगाया गया था। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीएफ) के दिशानिर्देशों के बाद 22 अगस्त से डाक सेवाओं को निलंबित कर दिया था। अमेरिका जाने वाली 800 अमेरिकी डॉलर तक की वस्तुओं पर मिलने वाली ड्यूटी फ्री छूट को 29 अगस्त से समाप्त कर दिया गया था। हालांकि 100 अमेरिकी डॉलर तक के उपहार, पत्र और दस्तावेज भेजने पर छूट दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें