न्यू रामनगर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट में पहला मैच पंजाब और हल्द्वानी के बीच खेला गया।
प्रतियोगिता में पंजाब ने टिंडी की हैट्रिक से मैच जीता। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ लोनिवि के सहायक अभियंता गिरीश चंद्र जोशी, नलकूप खंड के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार ने किया।
पंजाब की ओर से टिंडी ने पहले हाफ के 18वें, 28वें तथा 33वें मिनट में गोल किया। दूसरे हाफ के आठवें मिनट में रिक्की ने एक गोल तथा 12वें, 35वें मिनट में रमन ने दो गोल किए। हल्द्वानी की ओर से दूसरे हाफ के 37वें मिनट में रवि ने एक गोल किया।
इस तरह पंजाब ने यह मुकाबला 6-1 से जीत लिया। दूसरे मैच में अलीगढ़ ने कादराबाद को 2-1 से हराया। इस मैच में अलीगढ़ के जिशान ने पहले हाफ के चौथे मिनट, गोल्डी ने 12वें मिनट में एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मो. इसरार रहे।