कुमाऊं आयुक्त की फटकार के बाद नेफ्रोप्लस की बदली तस्वीर
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की फटकार का नेफ्रोप्लस पर खासा असर दिखा है। फटकार के बाद मौके पर पहुंचे राज्य प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मरीजों व तीमारदार से जो वादा किया था, उसके तहत कंपनी ने डायलिसिस यूनिट के सभी 25 बेड मय गद्दे व टेबल बदल कर यूनिट को पूरी तरह नया कर दिया है। कंपनी की इस पहल का मरीजों ने स्वागत कर कुमाऊं आयुक्त का आभार व्यक्त किया है।
सेंटर प्रभारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि यूनिट में नई बीपी मशीन मंगाने के साथ ही अब जिस शिफ्ट में जो मरीज पंजीकृत हैं, इमरजेंसी को छोड़कर उन्हीं का इलाज किया जाएगा। यूनिट में मरीज या उनके तीमारदार गंदगी करते कैमरे में पकड़े गए तो जुर्माना लगाया जायेगा। संवाद