फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम

Thu, 08 Aug 2024 04:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। अग्रवाल महिला समिति के की ओर से अग्रसेन भवन में तीज महाेत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किए। शिवांगी गर्ग को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनीता यादव, पूनम मित्तल व दुर्गा देवी ने किया। समिति की ओर से कई झूले लगाए गए थे। कई महिलाओं ने यहां पर विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए। महिलाओं ने ग्रुप डांस, नुक्कड़ नाटक, देश भक्ति गीत के अलावा कई फिल्मी गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की संचालन कर रही समिति महामंत्री ऋतु अग्रवाल ने कई चुटकुलों व सामान्य ज्ञान के प्रश्नों से लोगों को रिझाए रखा। यहां समिति अध्यक्षा मंजू गोयल, कोषाध्यक्ष निधि मित्तल, पूनम अग्रवाल, शोभा गोयल, दीपा गोयल, शैली फुटेला, सोनम सिडाना, बबिता मदान, नीतू चावला आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें