फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों का खनस्यू में जोरदार प्रदर्शन 

Tue, 28 Mar 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर भीमताल/पतलोट।
विज्ञापन
शराब - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भीमताल/पतलोट। शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर ओखलकांडा ब्लॉक के दर्जनों गांवों के लोगों ने सोमवार को खनस्यू स्थित तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में मांगों को लेकर तख्तियां लिए हुए थे। सभा में वक्ताओं ने एक स्वर से पूर्ण शराबबंदी की मांग करते हुए शराब के कारण बर्बाद हो रहे पहाड़ के गांवों की पीढ़ा को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


ओखलकांडा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कि शराब के कारण हर साल पहाड़ में कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने पूरी तरह से शराबबंदी लागू कराने की मांग की। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख डीकर सिंह मेवाड़ी, गीता गौड़, गणेश सिंह गौड़, हरीशताल के ग्राम प्रधान केडी रूबाली, जगत बोरा, छात्र नेता रवि गोस्वामी, राकेश मेवाड़ी, भूपेंद्र सिंह मेहता, मुन्ना गौड़, कौशल्या देवी, राधा गौड़, हेमा देवी, मोहनी देवी, ममता देवी, जगत रौतेला, गोधन मेवाड़ी, कमलेश भट्ट, पंकज चिलवाल, खीम सिंह, दौलत बर्गली, मोहन पंतौला, ललित ठठोला आदि थे। 

भीमताल (नैनीताल)। शराबबंदी के आंदोलन को बडौन गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह बोरा ने पूर्ण समर्थन दिया है। बोरा ने इस संबंध में सीडीओ प्रकाश चंद्र को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च तक खनस्यू और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों को बंद नहीं किया गया तो वह एक अप्रैल को आत्मदाह कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें