फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी : महिलाओं और युवाओं ने किया प्रदर्शन 

Sun, 16 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
नहीं बिकने देंगे शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर शनिवार को नगर और आसपास के गांवों से पहुंचे दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए विकास भवन में भी धरना दिया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल थे। चेतावनी दी कि यदि जनविरोध के बावजूद शराबबंदी लागू नहीं की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। 
विज्ञापन


संघर्ष समिति भीमताल के बैनर तले समिति संस्थापक देवेंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में महिलाओं और युवाओं ने मल्लीताल स्थित तिकोनिया से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला, जो मल्लीताल बाजार, ब्लाक रोड होता हुआ विकास भवन पहुंचा। विकास भवन परिसर में हुई सभा में समिति संस्थापक फर्त्याल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नौलिया और उक्रांद नेता लोकेश वर्मा ने कहा कि जब तक पूरे भीमताल विधानसभा क्षेत्र में शराबबंदी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।

सभा को युकां नेता नीतेश बिष्ट, प्रेम कुल्याल, आशा आर्या, छात्र नेता अनिल नयाल, कमलेश भट्ट, खष्टी देवी आदि ने भी संबोधित किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने सीडीओ प्रकाश चंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों में चंदन नौगाई, उमेश पाठक, पूरन बृजवासी, विकास भारती, अक्षय कुमार, मनोज कुमार, राधा कुल्याल, जीवंती  पांडे, जीवंती देवी, भावना पांडे, हेमा गोस्वामी, हेमा जोशी, दीपा पांडे आदि थे। 
विज्ञापन



पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के न्याय पंचायत मज्यूली के गांवों में शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को धारी की एसडीएम रेखा कोहली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि यदि दीनी तल्ली, दीनी मल्ली, महतोलिया गांव, मज्यूली, सेलालेख और जलना नीलपहाड़ी गांवों में शराब की दुकान खोली गई तो इसके विरोध में ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि जबरन गांवों में शराब की दुकानें खोली गईं तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन व अनशन के अलावा आत्मदाह जैसे कदम भी उठा सकते हैं और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में दीनी तल्ली, दीनी मल्ली व मज्यूली के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें