फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के चलते काम गया, हाथ और गला काटा

Sun, 31 May 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद पति ने नशे में चाकू से अपने हाथ और गले की नस काट ली। गंभीर हालत में उसे 108 सेवा से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। घायल व्यक्ति जोशी फार्म में बटाईदारी करता था। उसकी शराब की लत के चलते उसके मालिक ने उसे शनिवार को ही काम से निकाल दिया था।
विज्ञापन


यूपी के लखीमपुर खीरी के गांव सिघंई का निवासी राम गोपाल यहां जोशी फार्म में पूरन चंद्र जोशी के खेत में वर्षों से बटाईदार है। बीत कई दिनों से शराब पीने को लेकर पत्नी रूपा देवी से उसका झगड़ा हो रहा था। राम गोपाल की इन हरकतों से गुस्साकर शनिवार को पूरन चंद्र जोशी ने उसका हिसाब कर उसे निकाल दिया। मालिक ने सोचा कि वह अपने घर चला गया होगा, लेकिन राम गोपाल घर नहीं गया।

उसने फिर शराब पी और पत्नी से भी झगड़ा हुआ। रविवार को वह नशे की हालत में मालिक पूरन चंद्र जोशी के गन्ने के खेत में छुप गया। दोपहर में उसने अपने ही चाकू से गले और हाथ की नस काट ली और खेत में बेहोश होकर गिर गया। जब पूरन चंद्र जोशी खेत की सिंचाई करते हुए वहां पहुंचे तो राम गोपाल को वहां लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना लालकुआं कोतवाली, ग्राम प्रधान प्रधान और 108 वैन को दी। सूचना पर पहुंची 108 वैन की मदद से राम गोपाल को एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। डाक्टरों के मुताबिक राम गोपाल के गले का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें