नैनीताल। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को जनपद के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा दी गई। इस अभियान के तहत 3 लाख 89 हजार 860 बच्चों को दवा देने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पंत के निर्देश पर यह अभियान चला। बृहस्पतिवार को लौंग व्यू पब्लिक स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को वर्ष में दो बार दवा खिलाने की अपील की। डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों का विकास प्रभावित होता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा ने बताया कि छूटे बच्चों को 14 मई को मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी।