इस बार अक्षय तृतीया शुक्रवार को कृतिका रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में पड़ रही है। जो अमृत वर्षा और धन वर्षा योग कारक है। ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि शुक्रवार को 10.30 बजे तृतीया तिथि लगेगी।
इसी दिन परशुराम जयंती भी है। चंद्रमा अपनी उच्च राशि में और साथ ही सूर्य भी अपनी राशि मेष में हैं इसलिए यह दिन विवाह, यज्ञ, क्रय, विक्रय, नूतन प्रवेश आदि के लिए अति शुभ है। सोना, चांदी दोनों में काफी सुधार आ सकता है। इस दिन हर व्यक्ति कुछ न कुछ अक्षय कारक वस्तु खरीदता है अथवा शुभ कार्य करता है।
राशियों के लिए फल कारक
मेष: सोना, भूमि, वाहन के लिए अति शुभ है। शुभ रंग लाल।
वृष: चांदी या जेवर ले सकते हैं। अन्न आदि से भी लाभ मिलेगा। लाभ रंग सफेद।
मिथुन: सोने के आभूषण के साथ-साथ वस्त्र खरीद सकते हैं। शुभ रंग हरा।
कर्क: वाहन, चांदी, नव निर्माण आदि कार्यों से लाभ मिलेगा। शुभ रंग सफेद।
सिंह: सोना, कृषि उपकरण खरीद सकते हैं। कोर्ट के कामों में विजय। शुभ रंग लाल।
कन्या: रुका धन मिलेगा, रत्नों के क्रय-विक्रय, काष्ठ उपकरणों से लाभ। शुभ रंग हरा।
तुला: भूमि, भवन संबंधी उपकरण से लाभ, पुस्तक, कागज आदि से लाभ। शुभ रंग सफेद।
वृश्चिक: सोना या तांबा लाभकारी। विद्या क्षेत्र में उन्नति। शुभ रंग लाल, पीला।
धन: लौह युक्त धातु से लाभ। चांदी खरीदें। शुभ रंग सफेद, पीला।
मकर: सोने का सिक्का, पेय संबंधी व्यापार से लाभ। मांगलिक कार्य। शुभ रंग लाल, हरा।
कुंभ: चांदी संबंधी आभूषण खरीद सकते हैं। वस्त्रों से लाभ। शुभ रंग नीला, पीला।
मीन: सोना, चांदी, अन्न, खाद्य वस्तुओं से लाभ। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। शुभ रंग पीला।