हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट को फिर रक्षा समिति का सदस्य बनाया गया है। लोकसभा की ओर से चयनित सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। सांसद के अनुसार उनके साथ रक्षा समिति में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी, डॉ. रमाशंकर कठेरिया, शरद पवार और कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी भी हैं।