फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग की छापेमारी

Tue, 24 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विभाग की आकस्मिक छापामार कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने दो सरकारी, पांच निजी प्रतिष्ठानों से बीज, खाद, दवाओं के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिये लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद दुकान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन


कृषि विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डी कुमार ने बताया उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देश पर रामनगर में दवा, खाद विक्रेताओं की दुकानों में छापामार कार्रवाई की। उन्होंने बताया टीम ने रामनगर, बैलपड़ाव, करनपुर, पीरूमदारा स्थित दो सरकारी, पांच निजी प्रतिष्ठानों से आठ सैंपल लिये।

 जिसमें चार उर्वरक, चार कृषि रक्षा रसायन सैंपल शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया सैंपलों को जांच के लिये कृषि निदेशालय भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मानकों से नीचे की दवा विक्रेताओं पर कार्रवाई की जायेगी। छापामारी टीम में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, सहायक कृषि अधिकारी बीडी शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें