फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खरपतवार पौधों से कृषि उपयोगी बायोचार विकसित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर स्थित वनस्पति विज्ञान विभाग में खरपतवार पौधों से कृषि उपयोगी बायोचार विकसित किया गया है। यह शोध प्रो. एसएस बर्गली और प्रो. किरन बर्गली की ओर से किया गया है। शोधार्थियों के अनुसार काला बासा, बथुआ, मेथी, दूब घास व लकड़ी जैसे खरपतवारों को ऑक्सीजन-रहित परिस्थितियों में उच्च तापमान पर जलाकर बायोचार तैयार किया गया है। उन्होंने कहा तापमान 250 से 1000 डिग्री सेल्सियस तक होता है। बायोचार मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, जलधारण क्षमता सुधारने और दीर्घकाल तक कार्बन संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा। यह तकनीक आक्रामक खरपतवारों के नियंत्रण के साथ-साथ सतत कृषि और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी समाधान प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें