फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामाचौड़ में भी बार के खिलाफ गुस्सा

Sun, 25 Jan 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिनगर की तरह अब लामाचौड़ के लोग भी क्षेत्र में शराब परोसने के लिए खोले जा रहे बार के विरोध में आ गए हैं। गुजरौड़ा के ग्राम प्रधान चंदन सिंह पोखरिया की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में बार के खिलाफ 27 जनवरी को डीएम कोर्ट में विरोध-प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि लामाचौड़ शिक्षा का केंद्र बन रहा है। यहां नामचीन शिक्षण संस्थाओं के छात्र अध्ययन के लिए आते हैं। बार खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो जाएगा। आरोप लगाया कि यहां अवैध शराब काफी दिनों से बिक रही है, लेकिन आबकारी विभाग इसे रोक नहीं पा रहा है।

इस मामले में एक राय होकर सभी लोगों ने 27 जनवरी को डीएम कोर्ट के सामने विरोध-प्रदर्शन करने की घोषणा की। बैठक में राज्य आंदोलनकारी लाखन चिलवाल, पूर्व ग्राम प्रधान माना देवी, उप प्रधान कविता निगल्टिया, जगदीश आर्या, बालम सिंह बिष्ट, चंदन, नवीन बिष्ट, सावित्री देवी, जानकी देवी, बाल किसुन, देवेंद्र चंद्र, मोहन राम, शंकर दयाल, पूरन शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें