फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: पुलिस को चकमा देकर नेपाल में प्रवेश कर गए चोर, पुलिस की सात टीमें दे रहीं दबिश

Thu, 25 Dec 2025 04:26 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

राधिका ज्वैलर्स में हुई सवा करोड़ के चोरी के छह दिन बाद भी पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही है। सूत्रों के अनुसार वारदात में शामिल बदमाशों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वे नेपाल में प्रवेश कर गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधिका ज्वैलर्स में हुई सवा करोड़ के चोरी के छह दिन बाद भी पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही है। सूत्रों के अनुसार वारदात में शामिल बदमाशों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वे नेपाल में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में नेपाल बार्डर पर डेरा डालकर बैठी पुलिस टीम के सामने एक और चुनौती खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


मुखानी थाना क्षेत्र स्थित कुसुमखेड़ा में 19 दिसंबर की रात चोरों ने शातिराना अंदाज में राधिका ज्वैलर्स में वारदात को अंजाम देकर जेवरात पार कर लिए थे। घटना के बाद से पुलिस टीमें यूपी से लेकर नेपाल बार्डर तक चोरों की तलाश में खाक छान रही हैं।

बुधवार को पुलिस की सात टीमों ने नेपाल बार्डर लखीमपुर खीरी और बनबसा के साथ ही बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत में चोरों की तलाश की। पुलिस टीमों को हरियाणा और राजस्थान भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें