फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टाटा मैराथन की सफलता के बाद अब अल्ट्रा मैराथन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की उभरती हुई धावक ज्योति फर्त्याल ने मेहनत और अटूट जुनून से एक नई पहचान बनाई है। हाल ही में देश की प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्योति ने छठा स्थान हासिल किया है। अब वह आगामी 31 मई 2026 को चमोली जिले की सुदूरवर्ती नीति घाटी में आयोजित होने वाली नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा मैराथन में हिस्सा लेंगी। ज्योति ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि के आसपास आयोजित होने वाली यह मैराथन अत्यधिक ऊंचाई और कम ऑक्सीजन के कारण धावकों की शारीरिक और मानसिक क्षमता की असली परीक्षा लेती है। इस दौड़ में शानदार प्रदर्शन के लिए ज्योति ने विशेष हाई-एल्टीट्यूड ट्रेनिंग और कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें