पहाड़पानी (नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के रविवार को धानाचूली, मनाघेर, पहाड़पानी, नीलपहाड़ी और धानारौली का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कैड़ा का स्वागत करने के साथ क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने जंगली जानवरों से नष्ट होती फसलों और बीमा नहीं मिलने की बात कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों को फसलों का उचित बीमा दिलाने के निर्देश बीमा कंपनी और उद्यान अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए तारबाड़ लगाने का आश्वासन दिया। लोगों ने पहाड़पानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन को सही कराने और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने को कहा। कैड़ा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भावना, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार, कृष्ण मेलकानी, ललित मोहन शर्मा, प्रकाश चंद्र, जीवन बर्गली, दयाकिशन आदि मौजूद रहे।