श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी हल्द्वानी सिख सेंट्रल कमेटी के सदस्यों और तीनों उम्मीदवारों की गुरुद्वारा परिसर में बैठक हुई। यहां सर्वसम्मति से पारित किया गया कि मतदाता सूची जारी होने के बाद कोई भी सदस्यता आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सेंट्रल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के जसपाल सिंह ढिल्लो को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान 30 मई की सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा। इसके लिए गुरुद्वारा परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रक्रिया और मतदान के दिन कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर परिसर में प्रवेश नहीं करेगा।
पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की मदद ली जाएगी। बैठक में अमरजीत सिंह, मंजीत सिंह, कुलदीप सिंह भुल्लर, गुरविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, अमरजीत सिंह बिद्रा, हरजीत सिंह सच्चर, हरवीर सिंह विज, सतिंदर सिंह छतवाल, इंजरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, जितेंद्र सिंह साहनी, बलवीर सिंह, गुरविंदर सिंह चड्ढा, संपूर्ण सिंह, सुरेंद्र सिंह नरूला, अमरजीत सिंह आनंद, रविंदरपाल सिंह सिब्बल, जगमेल सिंह गुरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।