रामनगर। तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद रामनगर में अलर्ट जारी कर दिया है। बरसाती नालों व कोसी नदी के पास लोगों से न जाने की अपील की जा रही है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में नगर पालिका जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से मुनादी भी की जा रही है। बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने पर आवाजाही रोकने के निर्देश कर्मियों को दिए गए हैं। जलस्तर कम होने के बाद ही लोगों को सुरक्षित नाला पार कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से बरसाती नालों पर नजर रखी जा रही है।