हल्द्वानी। श्री अग्रवाल सभा हल्द्वानी के संयोजन में महाराजा अग्रसेन पार्क में पौधरोपण किया गया। अग्रवाल सभाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में मनोज अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, भगवान सहाय अग्रवाल, सुशील बंसल, डॉ. अनिल अग्रवाल, शोभित बंसल आदि ने पौधे रोपे। पौधे डॉ. आशुतोष पंत की ओर से निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए।