फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद भी होंगे पब्लिक स्कूलों में दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन के दौरान अभिभावकों की सुविधा के लिए कई पब्लिक स्कूलों ने ऑनलाइन एडमिशन की सुविधा प्रदान की है। स्कूल प्रंबधकों ने कहा कि ऑनलाइन एडमिशन कराने में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो अभिभावक चिंता न करें। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी एडमिशन किए जाएंगे।
विज्ञापन

हल्द्वानी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 60 से अधिक निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से नये सत्र में बच्चों के एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं। इसको देखते हुए कई पब्लिक स्कूलों ने ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू की है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल ही नहीं दफ्तर भी बंद हैं। स्कूल के कर्मचारी अपने घरों से ही इस प्रक्रिया का संचालन कर रहे हैं।
कुछ अभिवावकों को बच्चों का ऑनलाइन एडमिशन कराने में दिक्कत आ रही है तो उनसे कहा जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी एडमिशन किए जाएंगे। इस बारे में सीबीएसई के दिशा निर्देशों के बारे में सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर मंजू जोशी से बात करने की कोशिश की, मगर उनका मोबाइल बंद था। इधर, सिंथिया स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवींद्र कुमार रौतेला का कहना है कि ऑनलाइन एडमिशन के साथ ही पढ़ाई भी शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन एडमिशन का कोई चार्ज अभिभावकों से नहीं लिया जा रहा है। अभिभावक घबराएं नहीं, लॉकडाउन के बाद भी एडमिशन होंगे।
विज्ञापन

सेंट लारेंस स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता जोशी कहतीं हैं कि एडमिशन को लेकर अभिभावकों के फोन आ रहे हैं। उनसे कहा गया है कि लॉकडाउन के बाद भी एडमिशन होंगे। शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने बताया कि ऑनलाइन दाखिलों की प्रक्रिया कई दिनों से प्रारंभ है। अभिभावक घबराएं नहीं, बाद में भी एडमिशन होंगे। बियरशिवा स्कूल की उप प्रधानाचार्या मीना सती ने बताया कि नये सत्र में एडमिशन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। साथ ही शुक्रवार से ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें