फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वार्ता के बाद डॉक्टरों का कल से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर वेतनमान, डीपीसी समेत 10 मांगों को लेकर बेस अस्पताल परिसर में एकत्रित चिकित्सकों ने प्रस्तावित पूर्ण हड़ताल का समर्थन किया। नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रमोशन के लिए नियमानुसार साल में दो बार डीपीसी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार के साथ हुई वार्ता में आठ मांगों पर सहमति बनने और अन्य पर आश्वासन मिलने के बाद चार अक्तूबर से प्रस्तावित हड़ताल को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। हालांकि इस दौरान वे बांह में काली पट्टी बांधकर काम करते रहेंगे।
कहा कि 15 दिन बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो दोबारा उग्र आंदोलन करेंगे। आरोप लगाया कि शासन बेवजह आपत्तियां लगा रहा है। इसके बाद सभी ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. चंचल मार्छाल, डॉ. विजय जोशी, डॉ. विनोद गड़कोटी, डॉ. डीएस नेई, डॉ. कुसुमलता, डॉ. जनेश बोरा, डॉ. आरएस भौत, डॉ. प्रशांत पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें