फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज में 23 सितंबर के बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव

Fri, 26 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 23 से 30 सितंबर के बीच कराए जाएंगे। इसके बावजूद छात्रसंगठनों ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि एनएसयूआई और एबीवीपी से अभी तक कोई अधिकृत प्रत्याशी घोषित न होने के कारण दोनों संगठनों में अध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव 23 सितंबर के बाद कराने की वजह यह भी है कि 30 अगस्त से 14 अगस्त तक पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं चलेंगी। इसके बाद ही कॉलेज प्रशासन छात्रसंघ चुनाव की कोई तैयारी करेगा। कुमाऊं विवि प्रशासन बैठक कर चुनाव की तिथियां तय करेगा।  

ग्रीष्मावकाश के बाद 15 जुलाई को एमबीपीजी कॉलेज खुलने के साथ ही छात्रसंगठनों ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी। छात्र संगठनों को उम्मीद थी इस बार स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू होने पर छात्रसंघ चुनाव जल्द हो सकते हैं, इसलिए छात्रनेता छात्र-छात्राओं के एडमिशन होने में दिक्कतों को दूर कराकर अपना समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन 30 अगस्त से शुरू हो रहीं पीजी की सेमेस्टर की परीक्षाओं ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं 30 अगस्त से 14 सितंबर तक चलने के कारण कॉलेज प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता अभी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं निपटाना है।

उसके बाद छात्रसंघ चुनाव के विषय में कॉलेज प्रशासन तैयारी करेगा। इधर, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के एडमिशन बंद होने के बाद अब बीए द्वितीय वर्ष के एडमिशन हो रहे हैं, इसी के साथ पीजी कक्षाओं में एडमिशन 31 अगस्त तक होंगे।

कॉलेज के  सहायक परीक्षा प्रभारी डॉ. एएस उनियाल एवं चीफ प्राक्टर डॉ. आरएस भाकुनी ने बताया कि जिस दिन पीजी की सेमेस्टर परीक्षा होगी, उस दिन कॉलेज में क्लासें नहीं चलेंगी तथा शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त होने के उपरांत ही कालेज प्रशासन छात्रसंघ चुनाव के विषय में निर्णय करेगा। चुनाव की तिथि तय करने में जिला प्रशासन की भी अहम भूमिका रहती है।

इधर, कालेज प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि छात्रसंघ चुनाव 23 सितंबर से 30 सितंबर के बीच किसी तिथि में कराए जाएंगे। सितंबर के प्रथम सप्ताह तक सभी कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।   

दो छात्र संगठनों के अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशी

एनएसयूआई से हर्षित जोशी और एएन अमन सुयाल तथा एबीवीपी से विजय जोशी और नीरज मेहरा छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार से हैं। दोनों छात्रसंगठनों के चारों अध्यक्ष पद प्रत्याशी टिकट पाने के लिए अपने आकाओं के माध्यम से एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

अध्यक्ष पद का टिकट मिलने की प्रत्याशा में ये प्रत्याशी छात्रों का समर्थन जुटाने में उनकी जेब भी खूब ढीली हो रही है। प्रत्याशी घोषित न होने के कारण दोनों छात्रसंगठनों में गुटबाजी भी ज्यादा ही हो गई है।  
 छात्रसंघ चुनाव किस तिथि से लेकर कब तक कराए जाने हैं इसकी घोषणा कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से सभी डिग्री कालेजों की छात्रसंघ चुनाव के बारे में बैठक बुलाई जाएगी, उसी में चुनाव तिथियों के बारे में तय होगा। सितंबर के प्रथम सप्ताह में यह बैठक होने की उम्मीद है।   - डा. डीसी पंत, छात्रसंघ प्रभारी, एमबी कॉलेज
पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं 30 सितंबर से हो रही हैं, इस परीक्षा में शामिल कोई छात्र अगर छात्रसंघ चुनाव लड़ता है तो उसका रिजल्ट पहले घोषित किया जाएगा ताकि छात्रनेता को चुनाव लड़ने में कोई बाधा न हो। छात्रसंघ कब कराए जाने हैं इसके संबंध में जल्द ही विश्वविद्यालय मीटिंग बुलाएगा।
विज्ञापन
- प्रो. एचएस धामी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें