फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन के बाद भी नहीं मिली वायु सेना में तैनाती

Tue, 11 Aug 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल पहले हुई वायुसेना की भर्ती में चयनित युवाओं को तत्काल नियुक्ति देने की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


 कहा भर्ती में चयनित 250 युवक अपने नियुक्ति पत्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा 2011 में रामनगर में कुमाऊं के युवाओं के लिए वायु सेना की भर्ती प्रक्रिया हुई, जिसमें 1100 युवकों को वाई ग्रुप एयरमैन के लिए चयनित कर ग्रीन कार्ड दिया गया।

इनसे 850 युवक वायु सेना में जा चुके हैं, जबकि शेष 250 अब भी असमंजस में है। उन्होंने बताया इन प्रतीक्षारत युवकों में से कुछ की अधिकतम आयु सीमा भी पार हो गई है।
विज्ञापन


कई अपनी पढ़ाई और तकनीकी कोर्स छोड़कर वायु सेना में जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। छात्र नेताओं ने बताया इस बारे में उन्होंने रक्षा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष सतपाल महाराज, सांसद बीसी खंडूड़ी को भी ज्ञापन भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान वासु चौधरी, मयंक रावत, लोकेश पांडे, गगन मनराल, हर्षित उप्रेती, गुलफाम अंसारी, ललित मठपाल, अमित कुमार, नितिन कुमार, दीपक उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें