फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को चारपाई में बाधकर चार किमी चढ़ाई पार कर ग्रामीण पहुंचे सड़क

विज्ञापन
मलुवाताल में मरीज को चारपाई में बाधकर लाते ग्रामीण। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिला मुख्यालय से सिर्फ बीस किमी दूर मलुवाताल के लोग आजादी के 73 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार को देखने को मिला। गांव के लिए सड़क न होने के कारण दिल की बीमारी से पीड़ित 70 वर्षीय बुजुर्ग को ग्रामीण चारपाई में बांधकर चार किमी की खड़ी चढ़ाई के बाद दो घंटे में सड़क में लेकर पहुंचे, जहां से परिजन उन्हें हल्द्वानी के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया कि मलुवाताल वासी वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार के साथ शासन प्रशासन के अधिकारी उनकी इस समस्या का समाधान करने को गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिल की बीमारी से पीड़ित गांव निवासी बुजुर्ग जैत सिंह को चारपाई पर बांधकर चार किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर सड़क तक लाए और इसके बाद वाहन से हल्द्वानी अस्पताल ले गए। बताया कि वहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।
बुजुर्ग जैत सिंह को चारपाई में सड़क तक लाने वालों में बालम सिंह, देव सिंह, राजेंद्र सिंह, शेर सिंह, पप्पू, कुंवर सिंह, सोनू, गंगा सिंह, महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

वन विभाग से नहीं मिल रही सड़क की स्वीकृति
पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया कि मलुवाताल वासी वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन मलुवाताल के विस्थापन श्रेणी में होने के चलते वन विभाग से सड़क निर्माण को स्वीकृति नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार, मंत्री और शासन-प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों से गांव को विस्थापन श्रेणी से हटाकर सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दिलाने की मांग कर रहे है, जो पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि डीएम सविन बंसल को भी ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें