फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छिमवालपुर के बाद अब छड़ायल का नलकूप खराब, गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गर्मी में लोगों को पानी पिलाने की वैकल्पिक व्यवस्था नलकूपों के खराब होने से बदहाल है। गौला से जुड़ी पेयजल लाइन में लीकेज होने से बृहस्पतिवार को भी कई घरों में पानी नहीं आया। वहीं छिमवालपुर ईसाईनगर और जल संस्थान कार्यालय के बाद अब छड़ायल का नलकूप खराब होने से दो हजार की आबादी को पानी का संकट झेलना पड़ा। परेशान लोगों तक टैंकरों से पानी बांटकर आपूर्ति कराई गई।
विज्ञापन


गर्मी में बढ़ते तापमान से नलकूपों का खराब होने का सिलसिला जारी है। छिमवालपुर ईसाईनगर और जल संस्थान कार्यालय के बाद अब छड़ायल का नलकूप खराब हो गया है। पेयजल और सिंचाई विभागों के इन तीन नलकूपों के खराब होने से पांच हजार परिवारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इस दौरान जल संस्थान की ओर से पानी बांटकर क्षेत्र में आपूर्ति कराई गई। गौला के अंतिम छोर के कई इलाकों में पानी का संकट बना रहा। ऐसे में प्रभावित इलाकों में जल संस्थान ने टैंकर से पानी बांटा। जल संस्थान के सहायक अभियंता रविद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 विभागीय टैंकरों से दमुवाढूंगा, गौला गेट, हिम्मतपुर, छड़ायल और कुसुमखेड़ा क्षेत्र में पानी बांटा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें