फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: मौसम सही होता तो शायद नहीं जाती अमित की जान, भारी बारिश की चेतावनी के कारण स्कूल का अवकाश था

Thu, 07 Aug 2025 02:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

गौलापार के पश्चिमी खेड़ा गांव में 11 साल के बालक की गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार से लापता बच्चे का शव मंगलवार को घर के पास ही एक खेत के गड्ढे से बरामद हुआ। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमित गौलापार के ही सुल्ताननगरी के सरकारी स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र था। मौसम के अलर्ट के कारण सोमवार को स्कूल में अवकाश था। सुबह पढ़ाई करने के बाद वह घर में ही खेल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सोमवार को स्कूल खुला होता तो अमित जीवित होता।

विज्ञापन


नहीं हो सका पोस्टमार्टम
अमित का धड़ मंगलवार दोपहर में कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर मोर्चरी लाया गया। शाम तक पोस्टमार्टम करना था लेकिन सिर न मिलने की वजह से बाकी प्रक्रिया रुक गई। अब इसका पोस्टमार्टम बुधवार को कराने की संभावना जताई जा रही है।
हत्या के बाद यहीं गाड़ा गया था मासूम अमित का धड़। 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के आसपास और गोशाला से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को मौके से मासूम की चप्पल व खून से सने कपड़े भी मिले हैं। पुलिस अमित के सिर और हाथ को नहर या नाले में फेंकने को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


15 साल से गौलापार में रहते हैं खूबकरण
यूपी के बरेली निवासी बंटाईदार खूबकरण करीब 15 साल पहले गौलापार आए थे। वह यहां झोपड़ी में पत्नी पुष्पा और दो बेटों अमित व अर्चित के साथ रहते थे। उनकी बेटी अपनी बुआ के यहां रहती है। खूबकरण के बड़े भाई का परिवार भी यहीं बंटाई का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें