फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में डेढ़ माह बाद पर्यटकों से फिर लौटी रौनक

Mon, 14 Aug 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में लगभग डेढ़ महीने बाद रविवार को पर्यटकों से रौनक लौट आई है। सुबह से शाम तक नैनीझील में पर्यटक नौकायन करते नजर आए। देर शाम तक नगर की पार्किंग भी पैक नजर आईं। इसके चलते पर्यटन कारोबारी भी व्यस्त रहे।
विज्ञापन

नैनीताल में जुलाई शुरू होते ही पर्यटन कारोबार मंद हो गया था। स्वतंत्रता दिवस से पहले वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों से रौनक लौट आई है। नैनीताल में रविवार सुबह से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। पंतपार्क, भोटिया बाजार, चाट बाजार, जू, वाटरफॉल, बॉटनिकल गार्डन व केव गार्डन में भी पर्यटकों की भीड़ रही। इधर, मल्लीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बाद दोपहर के बाद पार्किंग फुल हो गई। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि डीएसए व मेट्रोपोल पार्किंग लगभग पैक हो चुकी हैं। इसके चलते पर्यटकों के वाहनों को सूखाताल पार्किंग में पार्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें