फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षों बाद सूर्यदेव ने किया नए वर्ष के प्रथम दिन का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नववर्ष के पहले ही दिन मौसम विभाग ने नया रिकार्ड बनाया है। नववर्ष के पहले दिन नौ घंटों तक धूप खिली रही। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि 11 वर्षों में जनवरी के पहले दिन न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, साथ ही चटक धूप ने राहत दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सूर्यदेव ने दर्शन दिए और दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप ने राहत दी। लोग घर की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक तो न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15.7 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें