नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को जिला न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल को विदाई दी गई। अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बार और बेंच के बीच समन्वय को मजबूती मिली। उनका कार्यकाल न्यायप्रिय, संतुलित एवं अधिवक्ताओं के हितों के प्रति संवेदनशील रहा। सचिव दीपक रुबाली ने कहा कि जिला जज हमेशा संरक्षक की भूमिका में रहे और अधिवक्ताओं को हर स्तर पर सहयोग किया। इस दौरान उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। इस मौके पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा, संजय सुयाल, नीरज साह, एमबी सिंह, प्रदीप परगाई, शंकर चौहान, शिवांशु जोशी, रवि आर्य, पंकज कुमार, हितेश पाठक, मुकेश कुमार आदि रहे।