ईको टूरिज्म सेंटर चूनाखान में चले पांच दिवसीय एडवांस नेचर गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन डीएफओ रामनगर कहकशां नसीम ने किया। उन्होंने गाइडों द्वारा समय-समय पर किये जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां गाइडों का मनोबल बढ़ेता है, वहीं पर्यावरण की प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में तितली ट्रस्ट के संजय सोढ़ी, बायोलॉजिस्ट सुनीती भूषण दत्ता व रेन्वो फ्रेंड्स ऑफ नेचर इनवायरमेंट के राजेश भट्ट ने प्रशिक्षण दिया। जिसमें वन, वन्यजीवों, वृक्षों, आयुर्वेदिक पौधे, कीट पतंगों, रेपटाइल्स, प्राथमिक उपचार समेत पर्यटकों को कैसे गाइड किया जाता है, इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया पांच दिवसीय कार्यक्रम में पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व के अंतर्गत गठित पवलगढ़ प्रकृति प्रहरी क्लब के 26 गाइडों ने प्रशिक्षण लिया। गाइडों की भोजन की व्यवस्था कार्बेट ग्राम समिति छोटी हल्द्वानी के सदस्यों ने की। समापन के दौरान एजी अंसारी, मनोहर मनराल समेत पवलगढ़ प्रकृति के तमाम लोग मौजूद रहे।