फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल के होटलों में पर्यटन सीजन के लिए होने लगी अग्रिम बुकिंग

Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में देश-विदेश से पहुंचने वाले सैलानियों के स्वागत को नैनीताल में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां पहुंचने वाले पर्यटक अपने साथ बेहतर यादें लेकर जाएं, इसके लिए पर्यटन कारोबारियों के साथ ही जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। होटलों में अग्रिम बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। होटलों में बुकिंग समेत अन्य पूछताछ के लिए पर्यटकों के फोन घनघनाने लगे हैं।
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्र के महानगरों में गर्मी शुरू होने के साथ ही नैनीताल की ओर देश-विदेश से सैलानी रुख करने लगते हैं। ऐसे में यहां होटलों व होम स्टे में कमरों की बुकिंग के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। यहां पहुंचकर कोई असुविधा न हो, इसके लिए पर्यटकों के फोन होटलों में आने लगे हैं। साथ ही एक से दो माह पूर्व के लिए भी इन दिनों अग्रिम बुकिंग हो रही है।

पर्यटन कारोबारी बोले:

राज कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रीष्मकालीन सीजन के लिए अग्रिम बुकिंग आनी शुरू हो गई है। इस बार सीजन अच्छा होने की उम्मीद है। सैलानियों के स्वागत के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला प्रशासन को ग्रीष्मकालीन सीजन की बैठक जल्द करानी चाहिए। ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं की जा सकें। प्रशासन को चाहिए कि वह मेट्रोपोल में पार्किंग बनाए। ताकि पार्किंग की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें