फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो दिन लगेंगी स्कूल की बस, एक दिन ही दिन होगी बच्चों को दिक्कत

Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में स्कूल बसों को भी ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। बसों के अधिग्रहण के संबंध में स्कूलों को भी पत्र भेज दिए गए हैं। मगर इन बसों को शहर के नजदीकी मतदान केंद्रों तक ही मतदान कर्मचारियों को पहुंचाने और लाने की ड्यूटी पर लगाया जाएगा। ताकि स्कूली बच्चों को परेशानी न झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए परिवहन विभाग ने नैनीताल जिले में करीब 13 सौ से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया है। इसमें शहर के निजी स्कूलों की बसें भी शामिल हैं। मगर इन बसों की ड्यूटी सिर्फ दो दिन के लिए लगाई जाएगी।
परिवहन विभाग ने केमू की 80 बसों को नैनीताल जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए लगाया है। वहीं सौ से अधिक स्कूल बसें भी ड्यूटी पर लगी हैं। जिले के दूरस्थ मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए केमू बसों को लगाया जाएगा। जबकि शहर के नजदीकी और आसपास के केंद्रों में स्कूल बसें या शहर में चलने वाली बसें लगेंगी। स्कूल बसों को 18 अप्रैल को ड्यूटी पर भेजा जाएगा। इसके लिए 17 अप्रैल की शाम तक उनको रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। ताकि सिर्फ 18 अप्रैल को ही स्कूलों में बसें उपलब्ध नहीं हो सकेंगी। 19 अप्रैल को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में सिर्फ एक दिन बसों के न होने से कुछ स्कूलों में परेशानी होगी। नोडल अधिकारी परिवहन आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि बच्चों को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। सभी स्कूलों से कुछ-कुछ बसों को लिया गया है। इन बसों को 18 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को लेकर भेजा जाएगा और 19 अप्रैल की शाम तक यह बसें वापस लौट आएंगी। इससे 20 अप्रैल की सुबह बच्चों को स्कूल आने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें