हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी है। इसके अलावा शीतकालीन सत्र जनवरी 2020 के छात्रों के लिए सत्रीय कार्य जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2020 निर्धारित की है। विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि छात्र हित में प्रवेश तिथि बढ़ाई गई है। (माई सिटी रिपोर्टर)