फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा आठ नवंबर को

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की वर्ष 2020 की बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा आठ नवंबर को आयोजित कराई जाएगी। यह जानकारी डीआईसी के निदेशक प्रो. संजय पंत ने दी। उन्होंने बताया कि बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में अंकित किया जाएगा। प्रो. पंत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए विवि ने कुमाऊं के विभिन्न शहरों में 17 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। अभ्यर्थी सभी परीक्षा केंद्रों का विवरण विवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दो नवंबर की सांय छह बजे के पश्चात विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद शाम आठ बजे प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें