द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित बैठक में प्राचार्य प्रो. एके जोशी ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के जिन छात्र छात्राओं के प्रवेश होने शेष हैं, उनके प्रवेश एक अक्तूबर से शुरू होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक, सेमेस्टर परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही हैं। महाविद्यालय मुख्य गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग की कर रही है। कक्षों में मानक के अनुसार मात्र 20 परीक्षार्थियों को ही बैठाया जा रहा है। सुरक्षात्मक पहलुओं को देखते हुए एसडीएम ने महाविद्यालय प्रांगण में धारा 144 लागू करने के साथ थाने से पुलिस बल तैनात किया गया है। वहां डॉ. भरत जी उपाध्याय, परीक्षा प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सदस्य महेश चंद्र पुजारी, हेम चंद्र उपाध्याय, निधि उनियाल आदि थे।