फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मुख्य सड़क पर प्रशासन ने चिन्हित किया अतिक्रमण

Sat, 31 May 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। गैबुआ डोल से गैबुआ ठाठ को जोड़ने वाले मुख्य सड़क पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण चिन्हित करने का अभियान चलाया। अब कब्जाधारियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया। एसडीएम कालाढूंगी के निर्देश पर हुए सर्वे के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे अतिक्रमण का रिकॉर्ड तैयार किया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि इन्हें एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस मिलने के बाद संबंधित व्यक्तियों को तय समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएंगे, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन किया और लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के चलते सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


=
अतिक्रमण के खिलाफ तीनों विभाग के अधिकारियों द्वारा सर्वे किया गया जिसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। - पारितोष वर्मा एसडीएम कालाढूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें