फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 10 नवंबर तक ही श्रद्धालु कर सकेंगे आदि कैलाश यात्रा

Thu, 26 Oct 2023 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से श्रद्धालुओं को इस बार 10 नवंबर तक ही आदि कैलाश की यात्रा कराई जाएगी। केएमवीएन के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने 10 नवंबर तक ही यात्रा का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि 10 नवंबर से पहले बर्फबारी होने पर यात्रा रोक दी जाएगी। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

एमडी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि केएमवीएन की ओर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आदि कैलाश की यात्रा कराई जाती है। कहा कि विभाग का प्रयास श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा कराना होता है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश यात्रा के दर्शन के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। एमडी ने कहा कि अगले साल की यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल अप्रैल से दोबारा विभाग की ओर से यात्रा शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें