फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लगाये जाएंगे अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम और काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाने का फैसला लिया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15043/15044 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में एक जून से लखनऊ से और दो जून से काठगोदाम से वातानुकूलित तृतीय और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा। कोच लगाए जाने के बाद संशोधित संरचना के अनुसार एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो और वातानुकूलित कुर्सीयान के एक समेत कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें