फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अभिनेत्री अर्चना पूरन ने मडुवे की रोटी और भांग की चटनी का लिया स्वाद

Tue, 24 Feb 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह का स्वागत करते नैनी रिट्रिट के जीएम डीएस जीना। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
नैनीताल। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंचीं हैं। अपने परिवार के साथ पहुंचीं अर्चना ने पारंपरिक कुमाऊंनी व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने नैनीताल प्रवास के दौरान मंडुवे की रोटी, हरी मटर, मूली का थेचुवा, भांग की चटनी और आलू के गुटखों का स्वाद चखा। साथ ही इन व्यंजनों को बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक बताया।
विज्ञापन

नैनी रिट्रिट के जीएम डीएस जीना ने बताया कि अर्चना 19 फरवरी को यहां पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद लिया। कहा पारंपरिक स्वाद को बनाए रखना और बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। यह अनुभव उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। सोमवार को उनका परिवार यहां से लौट गया। अर्चना शूटिंग के संबंध में होटल नम: में चली गई हैं। बताया जा रहा है कि नैनीताल और आसपास के इलाकों में उनके कुछ दृश्य फिल्माए जाने हैं। सोमवार को भी कुछ शूट यहां फिल्माए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें