फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम धीराज गर्ब्याल ने सामाजिक दूरी का पालन कराने और मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के लिए जिले को आठ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए हैं। साथ ही 12 राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना रिपोर्ट अपने साथ रखने और चेकिंग होने पर दिखाने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने हल्द्वानी सेक्टर में तहसीलदार नितेश डांगर, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्यौमा जैन और सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान को तैनात किया है। रामनगर सेक्टर में तहसीलदार पूनम पंत व पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, नैनीताल सेक्टर में जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पीएस बिष्ट, पालिका के ईओ अशोक वर्मा को जिम्मेदारी दी है।
भवाली-कोश्यांकुटौली सेक्टर में नायब तहसीलदार बरखा जलाल, ईओ ईश्वर सिंह रावत, भीमताल सेक्टर में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध और नगर पंचायत के ईओ विजय बिष्ट, धारी सेक्टर में नायब तहसीलदार तान्या राजवार एवं खंड विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, सेक्टर कालाढूंगी में तहसीलदार प्रियंका रानी और ईओ प्रतिभा कोहली, लालकुआं में सहायक श्रमायुक्त कमल जोशी और ईओ राजू नबियाल को बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें और कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें। एसएसपी को सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक पुलिस बल देने को कहा है। सभी एसडीएम को भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें