फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बगैर टिकट नैनापीक में घुसने पर दो छात्रों पर कार्रवाई

Thu, 21 Mar 2024 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनापीक क्षेत्र में बगैर टिकट पहुंचने व आग जलाने की सामग्री ले जाने पर वन विभाग ने दो युवकों का चालान करते हुए उनके पास से बरामद सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

वन विभाग ने फरवरी से नैनापीक में प्रवेश के लिए टिकट सिस्टम लागू करते हुए जंगल में खाद्य सामग्री व प्लास्टिक की बोतलें ले जाने पर प्रतिबंध लगाया था। मंगलवार की शाम को नैनीताल के छात्रों का एक दल पिकनिक मनाने पीछे के रास्ते नैनापीक पहुंचा। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने छात्रों के गुट को पकड़ लिया। जहां वह खाना बनाने का सामान व बर्तन ले गए थे और जंगल में आग जलाने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में गश्ती दल ने दो छात्रों के खिलाफ एक हजार की चालानी कार्रवाई करते हुए उनके बर्तन जब्त कर लिए। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि विभाग ने इससे पूर्व एक व्यक्ति के खिलाफ भी पांच हजार की चालानी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें