फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जीएसटी चोरी और अनियमितता मिलने पर दो पटाखा कारोबारियों पर कार्रवाई

Wed, 15 Oct 2025 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य कर विभाग ने त्योहारी सीजन में जीएसटी चोरी पर नकेल कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। हल्द्वानी के पटाखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और अनियमितताएं मिलने पर 13 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया। राज्य कर आयुक्त सोनिका सिंह के निर्देश पर अपर आयुक्त कुमाऊं राकेश वर्मा और संयुक्त आयुक्त प्रवर्तन संयुक्त आयुक्त रोशन लाल के नेतृत्व में गठित दो विशेष टीमों ने एक साथ यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीम ने हल्द्वानी बाजार में दो प्रमुख फर्मों की जांच की। जांच के दौरान व्यापारियों के खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, स्टॉक और जीएसटी इनवाइस की जांच की गई। इसमें टीम को भारी अनियमितताएं मिली। टीम ने कर चोरी का अंदेशा भी जताया। फर्मों के दस्तावेजों और वास्तविक स्टॉक में स्पष्ट अंतर मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही टैक्स की वसूली की। अभियान में डिप्टी कमिश्नर हेमलता शुक्ला, असिस्टेंट कमिश्नर दीपक कुमार, हितेश पंत, सूरज सिंह, उज्ज्वल डालाकोटी, राज्य कर अधिकारी प्रशांत शुक्ला, आरुषि, आकाश, राम रहेश, तनुजा शामिल रहे।

त्योहार की आड़ में कर चोरी बर्दाश्त नहीं होगी। संबंधित फर्मों की वित्तीय गतिविधियों की आगे भी विस्तृत जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग सख्त नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोशन लाल, संयुक्त आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें