नैनीताल। अपर माॅलरोड पर विपरीत दिशा में कार दौड़ाने पर पुलिस ने पर्यटक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। शनिवार देर रात हस्तिनापुर के पर्यटक कार से अपर मॉलरोड के वन वे मार्ग से विपरीत दिशा में मल्लीताल चले गए। एसओ रमेश बोरा ने वाहन को वन वे में विपरीत दिशा में जाते देखा तो मल्लीताल पुलिस सहायता केंद्र के पास कार को रोक लिया। पुलिस के रोकने पर गुस्साए पर्यटक खुद को पत्रकार बताते हुए वीडियो बनाने लगे। पुलिस के समझाने पर पर्यटक विवाद करने लगे। पुलिस ने पर्यटकों को वन वे की जानकारी दी। जब स्थानीय लोेगों ने पर्यटकों के व्यवहार का विरोध किया तो वह शांत हुए। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि हस्तिनापुर निवासी अंकुश के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।