फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कांवड़ के चलेत यात्री कम हुए तो घट गई बसों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कांवड़ यात्रा का असर रोडवेज बसों की कमाई पर पड़ने लगा है। दिल्ली और हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या घटने से डिपो प्रशासन अब कम बसों को रूट पर भेज रहा है। रामनगर डिपो से दिल्ली के लिए रोजाना 30 बसों का संचालन होना है। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आनी शुरू हो गई है। अब 20 से 22 बसें ही दिल्ली भेजी जा रही हैं। हरिद्वार को भी एक-दो बसों को ही भेजा जा रहा है। रामनगर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन चंद्र आर्य ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। इस कारण कम बसों को रूट पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें