फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 236 वाहन चालकों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 236 वाहनों का चालान किया। कई लोगों ने अपनी कार में काली फिल्म लगाई थी जबकि एक वाहन में तय से ज्यादा सवारी बैठाई गई थीं।एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि अलग-अलग थाने और चौकियों की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 236 वाहनों का चालान और 17 वाहनों को सीज किया गया। 10 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए लिखा गया है। इन सभी से 82,400 रुपये जुर्माना वसूला गया। चार वाहनों पर काली फिल्म लगी थी जिसे हटवाया गया। वाहन में नौ सवारी बैठाने पर बनभूलपुरा के कार चालक खालिद का चालान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें