फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उप राष्ट्रपति की सुरक्षा संभालेंगे अधिकारी समेत 1500 जवान

विज्ञापन
उप राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर हल्द्वानी में पुलिस ब्रीफ करते पुलिस अधिकारी। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में पांच कंपनी पीएसी के अलावा सात सौ से अधिक जवान और अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे के साथ ही आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियां बताईं।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में लगे जवानों की ब्रीफिंग मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में हुई। आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए ड्यूटी करने को कहा। आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने सभी से अलर्ट मोड पर रहने को कहा। आईजी सुरक्षा अभिसूचना करन सिंह नगन्याल ने सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बताया कि सुरक्षा में 29 राजपत्रित अधिकारी, 289 निरीक्षक और उप निरीक्षक, 776 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल और पांच कंपनी पीएसी रहेगी। यहां एसएसपी पीएन मीणा, एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें