अमृतपुर नदी में सोमवार को नहाते हुए लोग। संवाद
- फोटो : अमृतपुर नदी में सोमवार को नहाते हुए लोग। संवाद
भीमताल(नैनीताल)। अमृतपुर क्षेत्र में सोमवार को नदी में नहाने पर भीमताल पुलिस ने 15 लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की। साथ ही दोपहिया वाहनों का चालान किया गया।
थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि अमृतपुर और जमरानी क्षेत्र में बहने वाली गौला नदी पर नहाते हुए पकड़े जाने पर 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही दोबारा नदी में नहाते हुए मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से नदी और गधेरों पर नहाने के लिए नहीं जाने की अपील की है। इस दौरान एसआई गगनदीप सिंह, दीपचंद्र, संजय साहनी मौजूद रहे। संवाद