फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धर्मांतरण और अवैध कब्जे करने वालों पर हो कार्रवाई

Sun, 19 Apr 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर गरमपानी में प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष खजान भट्ट और बजरंग दल प्रखंड संयोजक मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता क्षेत्र में जुलूस निकालते हुए कैंची धाम तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने धर्मांतरण करने वाले कथित आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने और ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाने की भी मांग की गई। इस दौरान दीपक मेहता, मनोहर, दिनेश पांडे, हिमांशु जोशी, कुनाल बेदी, जुगल किशोर मठपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें